Logo

जाति मुक्त आज़ाद भारत - समतामयी अखण्ड भारत की ओर

एक ऐसा भारत जहाँ हर इंसान सिर्फ़ भारतीय कहलाए।

हमसे जुड़ें

🌍 हमारा परिचय

आप किसी भी धर्म या मान्यता से हों, किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हों, आप किसी भी सामाजिक संगठन या धार्मिक संगठन से हो, किसी भी संप्रदाय या पंथ को मानते हों, किसी भी क्षेत्र या देश के निवासी हों, पढ़े-लिखे हों या अनपढ़ हों – इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें जोड़ने वाली शक्ति है – मानवता और समानता

हमारी मूल समस्या

भारत की लगभग सभी सामाजिक और आर्थिक समस्याओं की जड़ है जाति व्यवस्था। गरीबी, बेरोज़गारी, भेदभाव, अशिक्षा और असमानता – इन सबका सबसे बड़ा कारण जातिवाद है।

🕊️ हमारा समाधान – "आज़ादी कोड बिल"

"जाति मुक्त आज़ाद भारत" के लिए हम प्रस्तावित करते हैं आज़ादी कोड बिल। यह बिल जातिवाद की बेड़ियों को तोड़ेगा, हर नागरिक को समान अधिकार दिलाएगा और एक नए, समानता-आधारित भारत की नींव रखेगा।

🎯 हमारा उद्देश्य

मिशन: भारत से जाति व्यवस्था को जड़ से मिटाना।

विज़न: एक ऐसा भारत जहाँ हर नागरिक केवल "भारतीय" कहलाए।

🤝 आपका सहयोग ज़रूरी है

अगर आप मानते हैं कि जातिवाद भारत की सबसे बड़ी समस्या है और इसे मिटाना ही असली आज़ादी है, तो हमारे साथ जुड़ें और भारत को एक नई दिशा दें।

हमसे जुड़ें